Friday, January 29, 2021

ऑस्ट्रेलिया से लौटा था ट्रैक्टर हादसे में जान गंवाने वाला नवरीत, रामपुर में रहता है परिवार

 ऑस्ट्रेलिया से लौटा था ट्रैक्टर हादसे में जान गंवाने वाला नवरीत, रामपुर में रहता है परिवार


भारत जब गणतंत्र दिवस के रंग में डूबा था तब दिल्ली में उपद्रवियों द्वारा उत्पात मचाया जा रहा था। गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसान आंदोलन को समर्थन देने गए। नवरीत ने तो यह कभी सोचा भी नहीं होगा कि 26 जनवरी 2021 उसके जीवन का आखिरी दिन होगा। गौरतलब है वह इसके पहले भी दो बार आंदोलन में शामिल होने दिल्‍ली जा चुका था। नवरीत कहता था की, यह कोई आम आंदोलन नहीं है। तीनों किसान बिल किसानों हित में नहीं हैं। इन्‍हें रद्द कर देना चाहिए।


नवरीत को क्या पता था कि, ट्रैक्‍टर परेड में भाग लेना उसके जीवन का आखिरी दिन हो जाएगा। ट्रैक्‍टर पलटने से उसकी मौत हो गई। परिवार का वह इकलौता बेटा था। आपको बता दें कि, उसकी एक बहन मन्नत दीप कौर है। हादसे की खबर के बाद परिवार में कोहराम मचा है। और परिवार सदमें में है।

रुद्रपुर से सटे रामपुर, बिलासपुर के डिबडिबा गांव निवासी 26 साल का नवरीत पुत्र साहब सिंह आस्‍ट्रेलिया में रहता था। वह स्‍टडी बीजा पर आस्‍ट्रेलिया गया था। दो साल पहले वहां उसने मनशीत कौर से शादी कर ली। रिसेप्‍शन देने के लिए अपने घर आया था।


लेकिन वहां स्‍टडी बीजा के नाम पर जॉब करने की शिकायत के कारण उस पर आस्‍ट्रेलिया में तीन साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया। दो साल गुजर गए थे। वह वीजा के लिए दोबारा से प्रयास कर रहा था। प्रतिबंध की अवधि एक साल में खत्‍म होने वाली थी और फिर वह वापस चला जाता। लेकिन होनी को तो कुछ और मंजूर था।

आपको बता दें कि, किसान आंदोलन को लेकर नवरीत गंभीर था। वह दो बार पहले भी किसानों को समर्थन देने के लिए दिल्‍ली जा चुका था। तीनों कानूनों को किसान विरोधी बताता था और कहता था कि इसे सरकार को हर हाल में वापस लेना चाहिए।

ऑस्‍ट्रेलिया में नवरीत के आने का इंतजार करती रही पत्‍नी

दरअसल नवरीत और मनशीत दोनों आस्‍ट्रेलिया में स्‍टडी बीजा पर थे। वहीं दोनों ने शादी कर ली। शादी होने के तत्‍काल बाद ही नवरीत रिश्‍तेदारों और दोस्‍तों को रिसेप्‍शन देने के लिए घर आ गया था। पत्‍नी मनशीत कौर किसी कारण से घर नहीं आ सकी थी।

और इसी दौरान स्‍टडी बीजा पर जॉब करने की शिकायत के कारण उस पर तीन साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया। दो साल बीत चुके थे। नवरीत ने दोबारा बीजा के लिए कोशिश शुरू कर दी थी। वह आस्‍ट्रेलि‍या वापस लौटने की तैयारी कर रहा था।

नवरीत की मौत का ज़िम्मेदार क्यों ना उन तथाकथित किसान नेताओं को ठहराया जाए जो बेचारे किसानों को उकसा अराजकता फ़ैला रहे हैं।

Thursday, January 28, 2021

दिल्ली हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू ने दी किसान नेताओं को धमकी, कहा- अगर मैंने बोलना शुरू किया तो किसी को नहीं मिलेगा भागने का रास्ता

 दिल्ली हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू ने दी किसान नेताओं को धमकी, कहा- अगर मैंने बोलना शुरू किया तो किसी को नहीं मिलेगा भागने का रास्ता


26 जनवरी को दिल्ली में लाल किले पर हिंसा का आरोपी ठहराए जा रहे पंजाब के कलाकार दीप सिद्धू ने अब इस मामले में एक बड़ा बयान दिया है. दरअसल दीप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव होकर किसान नेताओं पर जमकर हमला बोला है. गद्दार का आरोप लागए जाने से नाराज़ सिद्धू ने किसान नेताओं को खुली चेतावनी दी है. सिद्धू ने कहा कि, अगर उन्होंने अंदर की बातें खोलनी शुरू कर दी तो इन नेताओं को भागने की राह नहीं मिलेगी. इस बात को डायलॉग न समझें. ये बात याद रखना. मेरे पास हर बात की दलील है. मानसिकता बदलो। 


दीप सिद्धू ने इसके लिए फेसबुक पर एक वीडियो जारी किया और कहा कि, मुझ पर कई आरोप लगाए जा रहे हैं. इसलिए मैं सबके सामने कुछ बातें साफ करना चाहता हूं. दीप ने कहा कि, दिल्ली में युवाओं को दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च की बात कहकर बुलाया गया था. बाद में किसान नेताओं ने दिल्ली में तय रूट पर परेड की बात कह दी.युवाओं ने इस पर रोष जाहिर किया तो किसान नेता वहां से किनारा कर गए.


सिद्धू ने किसान नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसान नेताओं ने इस मामले में स्टैंड नहीं लिया. उन्होंने बार बार लाल किले पर झंडा लगाने की बात का बचाव किया. बाइक पर भागने की वीडियो वायरल होने पर सिद्धू ने कहा कि जिसकी पुष्टि नहीं है, उसे सच माना जा रहा है.


इसके साथ ही हिंसा करने की बात पर सिद्धू ने कहा कि,कौन सी हिंसा की गई.हिंसा कहा हुई है. हमने लाल किले में किसी प्रापर्टी को नुकसान नहीं पहुंचाया. साथ ही दिल्ली पुलिस पर बात करते हुए सिद्धू ने कहा कि पुलिस ने हमें कहा कि जो करना है, शांतिपूर्वक करो और यहां से जाओ.वहीं उन्होंने बीजेपी और आरएसएस से अपने रिश्तों को नकार दिया है. उन्होंने कहा कि मेरा किसी भी पार्टी से कोई रिश्ता नहीं है.

मैं उसके साथ वो नहीं करना चाहती, जो उसने मेरे साथ किया’ शादी के 2 महीने बाद सना ख़ान ने क्यों लिखा ये पोस्ट?

 मैं उसके साथ वो नहीं करना चाहती, जो उसने मेरे साथ किया’ शादी के 2 महीने बाद सना ख़ान ने क्यों लिखा ये पोस्ट?

बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ चुकीं एक्ट्रेस सना ख़ान लंबे वक्त से चर्चा में हैं। सना ने इंडस्ट्री छोड़ने के बाद पिछले साल नवंबर में मुफ्ती अनस सईद से शाद कर ली थी। सना पूरी तरीके से एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना चुकी हैं और अपनी शादीशुदा ज़िदगी में बहुत खुश हैं।
लेकिन इन सारी ख़ुशियों के बीच कुछ है जो सना लगातार परेशान कर रहा है। सना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि इस वक्त उनका दिल बुरी तरह टूट चुका है। सना ने अपने पोस्ट में बताया है कि कुछ लोग उन्हें लेकर ऐसे नेगेटिव वीडियोज़ बना रहे हैं जिनसे उन्हें परेशानी हो रही है।

सना ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘कुछ लोग लंबे समय से मुझे लेकर नेगेटिव वीडियो बना रहे हैं, और इन सब चीज़ों को देखकर मैंने बहुत सब्र से काम लिया। लेकिन हाल ही में किसी ने मेरे अतीत से जुड़ा एक वीडियो बनाया और उसमें कई सारी बकवास बातें कहीं। क्या आपको नहीं पता ये पाप है कि इंसान को उस बारे में फिर एहसास कराना जिसपर वो पहले है तौबा मांग चुका है। मेरा दिल इस वक्त बहुत टूट चुका है’।

इस पोस्ट के साथ सना ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं उस शख्स का नाम नहीं लेना चाहती क्योंकि मैं उसके साथ वो नहीं करना चाहती जो उसने मेरे साथ किया था, लेकिन ये बहुत खराब है। अगर किसी का समर्थन नहीं कर सकते तो शांत रहें। इस तरह की कठोर कमेंट कर के किसी को भी डिप्रेशन में मत भेजो।

जिससे व्यक्ति अपने अतीत के बारे में फिर से दोषी महसूस करे। कुछ लोग ज़िदगी में आगे बढ़ जाते हैं, पर कुछ मेरे जैसे होते हैं जो सोचते हैं कि काश मैं उस वक्त में वापस जा पाते और चीज़ों को बदल पाते। कृप्या थोड़े अच्छे इंसान बनें और मेरे साथ लोगों को बदलने दें’।


Friday, January 22, 2021

धोनी से तुलना पर बोले ऋषभ पंत, ‘अच्छा लगता है लेकिन …’

 

धोनी से तुलना पर बोले ऋषभ पंत, ‘अच्छा लगता है लेकिन …’


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के जरिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाने वाली भारतीय टीम स्वदेश लौट चुकी है। भारत लौटकर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी से तुलना किए जाने को लेकर खुशी जाहिर की है। लेकिन इसके अलावा उन्होंने कहा कि वोऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में अहम भूमिका निभाने के बाद खेल में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं। दरअसल कई मौकों पर ऋषभ पंत की तुलना पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से की जाती रही है। दरअसल पंत ने ब्रिस्बेन में चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में नाबाद 89 रनों की विनिंग पारी खेली थी। इस मामले में पंत ने दिल्ली लौटकर कहा कि जब आपकी तुलना धोनी जैसे खिलाड़ी से की जाती है तो बेहद अच्छा लगता है और आप मेरी तुलना उनसे करते हैं।

वहीं इसके अलावा पंत ने कहा कि ये शानदार हैलेकिन मैं नहीं चाहता कि मेरी किसी से तुलना हो। मैं इंडियन क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाना चाहता हूं । क्योंकि किसी युवा खिलाड़ी की किसी दिग्गज से तुलना करना सही चीज नहीं है।

पूरी सीरीज के दौरान ही पंत ने अहम योगदान दिया है। बल्ले और विकेट के पीछे दोनों जगह पंत ने ना सिर्फ अपनी उपयोगिता साबित की है बल्कि जरूरत के वक्त उनके बल्ले ने रन भी उगले/

दरअसल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए भारतीय क्रिकेट टीम के ज्यादातर मेंबर्स आझ स्वदेश पहुंच गए हैं। रहाणेमुख्य कोच रवि शास्त्रीरोहित शर्माशार्दुल ठाकुर और पृथ्वी शॉ मुंबईजबकि ब्रिस्बेन टेस्ट के नायक ऋषभ पंत आज सुबह दिल्ली पहुंचे हैं।

वहीं इस दौरान रहाणेशास्त्रीरोहितशार्दुल और शॉ का मुंबई पहुंचने पर स्वागत किया गया। मुंबई क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए केक भी काटा।

जो बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद व्हाइट हाउस ने भारत को लेकर दिया ये बड़ा बयान

 

जो बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद व्हाइट हाउस ने भारत को लेकर दिया ये बड़ा बयान


अमेरिका में जो बाइडन नए राष्ट्रपति बन गए हैं. और कमला हैरिस उपराष्ट्रपति के तौर पर चुनी गई है. बता दें कि दोनों ने अपना कार्यभार संभाला लिया है. जिसके बाद व्हाइट हाउस ने भारत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.

व्हाइट हाउस ने कहा है कि बाइडन और कमला हैरिस के जरिए अब भारत-अमेरिका के बीच संबंध और भी मजबूत होंगे. प्रेस सचिव जेन साकी ने बताया कि राष्ट्रपति बाइडन दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे द्विदलीय सफल संबंधों का सम्मान करते हैं. बाइडन ने बुधवार को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली.

साकी ने आगे कहा कि‘‘हमारे राष्ट्रपति बाइडन कई बार भारत जा चुके हैं. और वो भारत और अमेरिका में नेताओं के बीच लंबे समय से चले आ रहे सफल द्विदलीय संबंध का सम्मान करते हैंउसका महत्व समझते हैं. बाइडन प्रशासन इसे आगे बढ़ाने की दिशा में आशान्वित है.’’

साथ ही उन्होंने कमला हैरिस को लेकर कहा कि एक भारतीय मूल की उपराष्ट्रपति अमेरिका में बनाएं जाने से दोनों देशों के बीच दोस्ती और भी गहरी होगी. उन्होंने बताया बाइडन ने ही हैरिस क चुनाव किया है और वो पहली भारतवंशी हैं जो अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनी हैं. निश्चित रूप से यह इस देश में हम सभी के लिए न सिर्फ एक ऐतिहासिक लम्हा है बल्कि इससे हमारे रिश्ते भी और प्रगाढ़ होंगे.

 

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान, सीएम योगी ने किया औचक निरीक्षण

 

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान, सीएम योगी ने किया औचक निरीक्षण


उत्तर प्रदेश में आज 1500 केंद्रों पर दूसरे चरण का वैक्सीनेशन चल रहा है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में टीकाकरण अभियान की व्यवस्था का जायजा लिया। सीएम योगी लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे और वैक्सीनेशन की व्यवस्था को परखा। इस दौरान सीएम योगी ने वैक्सीनेशन के लिए आए लाभार्थियों से भी बातचीत की और व्यवस्था का फीडबैक भी लिया। इस दौरान सीएम योगी ने वैक्सीनेशन प्रक्रिया के अलग अलग हिस्से का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम योगी के साथ स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह समेत कई मंत्री भी मौजूद रहे।

दरअसल उत्तर प्रदेश में 1500 केंद्रों पर कोविड वैक्सीनेशन का दूसरा चरण चल रहा है। प्रदेश में दूसरे चरण में वैक्सीनेशन अभियान के तहत प्रदेश के कई सेंटर्स पर टीकाकरण चल रहा है। सरकार की ओर से कुल 1477 टीकाकरण बूथ के जरिये लगभग लाख 50 हजार स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
दरअसल इससे पहले टीकाकरण का पहला चरण 16 जनवरी को शुरू हुआ था। वहीं दूसरे चरण के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अगले हफ्ते 28 और 29 जनवरी को तीन लाख स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा। इस तरह तीन दिन में 4450 सत्रों के जरिये कुल लाख 50 हजार स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा।

Wednesday, January 20, 2021

भारतीय ऑटो सेक्टर के लिए ख़ास है ये साल 2021

 

भारतीय ऑटो सेक्टर के लिए ख़ास है ये साल 2021 

भारत में नया साल ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए बेहद ख़ास है। TESLA की भारत में एंट्री को देखते हुए, भारतीय ऑटो कंपनियाँ भी खुले तौर पर बाज़ार में उतर आयी हैं।इस साल पेट्रोल डीजल कारों के साथ ही कार निर्माता कंपनियों का फोकस इलेक्ट्रिक कारों पर है।

ये कारें पेट्रोल और डीजल का खर्च कम करेंगी साथ ही इन्हें खरीदना भी बेहद आसान होगा क्योंकि, इन्हें बजट रेंज में पेश किया जाने वाला है।

टाटा मोटर्स से लेकर महिंद्रा एंड महिंद्रा तक अपनी बजट इलेक्ट्रिक कारें इस साल मार्केट में लॉन्च करने जा रहे हैं। हालाँकि भारतीय कार मार्केट में पहले से ही कई इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं, लेकिन इनकी कीमत थोड़ी ज्यादा है, जिससे चार उपभोक्ताओं की पसंद नहीं बन पा रही हैं ये कार।

ऐसे में लोग इन्हें खरीदने में अभी भी उतनी दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं, इस बात को ध्यान रखते हुए ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक कारों को सामान्य कारों जितनी ही कीमत में लेकर आ रही हैं। जो भी हो, ख़ुशी की बात है कि, भारतीय उपभोक्ताओं के सामने इलेक्ट्रिक कार के क्षेत्र में भी अब कई विकल्प होने वाले हैं।

कुछ कारें जिन्हें जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है

Mahindra eKuv100

भारतीय कार निर्माता कंपनी Mahindra जल्द ही अपनी पॉपुलर एंट्री लेवल कार महिंद्रा केयूवी 100 का इलेक्ट्रिक अवतार लेकर आ रही है। दरअसल कंपनी ने इसी कार को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश करने का फैसला इसलिए लिया है क्योंकि यह एक एंट्री लेवल एसयूवी है जो कम कीमत में उपलब्ध है।

ऐसे में इसे खरीदना भारतीय ग्राहकों के लिए काफी आसान होगा। बता दें कि कंपनी जल्द ही इस कार की लॉन्चिंग को लेकर ऐलान कर सकती है। इस कार को 2020 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। जानकारी के अनुसार इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 8.25 लाख रुपये हो सकती है।

जानकारी के अनुसार इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 40Kw की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 53bhp की पावर और 120nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। जानकारी के अनुसार ये एसयूवी 100 से 150 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगी।

Tata Altroz iTurbo 

अभी हाल ही में टाटा मोटर्स ने अपनी Tata Altroz का टर्बो पेट्रोल अवतार मार्केट में लॉन्च किया है जिसका नाम Altroz iTurbo है। अब कंपनी जल्द ही इस प्रीमियम हैचबैक का इलेक्ट्रिक वर्जन मार्केट में लेकर आ रही है जो इसी साल लॉन्च किया जा सकता है।

लुक और डिजाइन के मामले में Tata Altroz इलेक्ट्रिक मौजूदा फ्यूल मॉडल जैसा ही हुआ लेकिन इसके फीचर्स में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। जानकारी के अनुसार Tata Altroz EV फुल चार्ज होने के बाद 300 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगी।

Renault kwid Electric

मौजूदा क्विड का ही इलेक्ट्रिक अवतार है Renault kwid Electric। महिंद्रा क्विड के इलेक्ट्रिक अवतार पर काफी समय से काम कर रही है। मौजूदा क्विड के डिजाइन और पैटर्न के साथ लॉन्च की जा सकती है। हालांकि ये असल में कैसी होगी इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है। ऐसा कहा जा रहा है कि Renault kwid Electric 150 से 200 किलोमीटर की रेंज के साथ मार्केट में लॉन्च की जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने इस कार को CMF-A प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है।

देश और दुनिया की खबरों के लिए जुड़े रहिए न्यूज़10इंडिया के साथ. आप हमें फ़ॉलो करें Facebook और Twitter पर

Curtsey: न्यूज़10इंडिया



Ducati की ये 12 मोटरसाइकिल्स धीरे-धीरे भारतीय मार्केट में प्रवेश करेंगी

  Ducati इस साल कुछ नया करने के प्लान से उतरने जा रही है। इटैलियन लक्जरी मोटरसाइकिल निर्माता, Ducati ने भारत में साल 2021 को लेकर अपने प्लान्स का खुलासा किया है। दरअसल कंपनी इस साल भारत में अपनी 12 मोटरसाइकिल उतारने जा रही हैं जो BS6 कम्प्लायंट इंजन से लैस होंगी। इन बाइक्स में कंपनी की तरफ से Ducati Scrambler Icon को फिर से इंट्रोड्यूज किया जाएगा।

पिछले साल ही शुरू कर दी थी तैयारी

चूंकि पिछला साल अच्छा नही गया था तो 2020 के आखिरी महीनों में कंपनी ने तीन बीएस 6 मोटरसाइकिलों का अनावरण किया था। इसमें पैनिगेल वी 2, असीम स्क्रैम्बलर 1100 प्रो, और स्पोर्ट्स टूरर मल्टीस्ट्राडा 950 एस जैसी सुपरबाइक्स शामिल हैं। आपको बता दें कि 2020 में बिक्री के हिसाब से देखें तो पैनिगेल वी 2 रेंज का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। रेसिंग के शौकीनों को ये काफी पसंद आई है। आपको बता दें कि साल 2020 का अंत डुकाटी के लिए काफी सकारात्मक रहा है, ऐसे में अब कंपनी 2021 के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इन्हें कर सकते है अभी बुक

अगर आप भी डुकाटी लेने की सोच रहे है तो आपको बता दें ग्राहकों के लिए BS6 Scrambler Icon and Scrambler Icon Dark की बुकिंग शुरू कर दी गई है। इन्हें कभी भी बुक किया जा सकता है। ग्राहक इन मोटरसाइकिल्स को 50,000 रुपये का टोकन अमाउंट चुकाकर आसानी से बुक कर सकते हैं। बुकिंग के लिए ग्राहकों को अपनी नजदीकी Ducati डीलरशिप पर जाना पड़ेगा।

ये इस साल हो सकती है लॉन्च

2021 में कंपनी ने इस साल कई प्लान्स सोच रखे है Ducati की ये 12 मोटरसाइकिल्स धीरे-धीरे भारतीय मार्केट में प्रवेश करेंगी। इन बाइक्स की लॉन्चिंग की शुरुआत 2021 की पहली तिमाही में ऑल न्यू BS6 scrambler, Diavel के साथ XDiavel के नये वर्जन के साथ होगी। इसके बाद, Revered V4 इंजन प्लेटफॉर्म पर आधारित मोटरसाइकिलों के नए वेरिएंटों में मल्टीस्ट्राडा V4, स्ट्रीटफाइटर V4 और Panigale V4 को लॉन्च किया जाएगा।


आपको बता दें कि कंपनी साल के आखिर तक भी कई नये मॉडल्स को लॉन्च करेगी। आपको बता दें कि Monster, SuperSport 950 और Hypermotard 950 RVE जैसी कंपनी की नई बाइक्स के अलावा Scrambler रेंज को भी नये मॉडल्स से बढ़ाया जाएगा जिनमें Scrambler 1100 Dark Pro शामिल है जो ऑल न्यू नाइट शुफ्त और फेमस डेजर्ट स्लेड फीचर से लैस है।

बाइक्स की बिक्री बढ़ाने की उम्मीद में है कंपनी

बीता साल सारी दृष्टि से ही अच्छा नही रह है गौरतलब है साल 2020 ज्यादातर दुपहिया वहां निर्माताओं के लिए कुछ ख़ास नहीं रहा है। ऐसे में अब डुकाटी अपनी अपकमिंग बाइक्स के साथ पूरी तरह से तैयार है। अपडेटेड के साथ Ducati की नई बाइक्स इस साल भारत में प्रवेश करने वाली हैं। इस साल हालात सामान्य होने की उम्मीद है जिससे कंपनी को पिछली साल की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने का मौक़ा मिलेगा। कंपनी को इस साल बाइक्स की बिक्री बढ़ने की पूरी उम्मीद है।

देश और दुनिया की खबरों के लिए जुड़े रहिए न्यूज़10इंडिया के साथ. आप हमें फ़ॉलो करें Facebook और Twitter पर