जो बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद व्हाइट हाउस ने भारत को लेकर दिया ये बड़ा बयान
जो बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद व्हाइट हाउस ने भारत को लेकर दिया ये बड़ा बयान
अमेरिका में जो बाइडन नए राष्ट्रपति बन गए हैं. और कमला हैरिस उपराष्ट्रपति के तौर पर चुनी गई है. बता दें कि दोनों ने अपना कार्यभार संभाला लिया है. जिसके बाद व्हाइट हाउस ने भारत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.
व्हाइट हाउस ने कहा है कि बाइडन और कमला हैरिस के जरिए अब भारत-अमेरिका के बीच संबंध और भी मजबूत होंगे. प्रेस सचिव जेन साकी ने बताया कि राष्ट्रपति बाइडन दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे द्विदलीय सफल संबंधों का सम्मान करते हैं. बाइडन ने बुधवार को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली.
साथ ही उन्होंने कमला हैरिस को लेकर कहा कि एक भारतीय मूल की उपराष्ट्रपति अमेरिका में बनाएं जाने से दोनों देशों के बीच दोस्ती और भी गहरी होगी. उन्होंने बताया , ‘बाइडन ने ही हैरिस क चुनाव किया है और वो पहली भारतवंशी हैं जो अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनी हैं. निश्चित रूप से यह इस देश में हम सभी के लिए न सिर्फ एक ऐतिहासिक लम्हा है बल्कि इससे हमारे रिश्ते भी और प्रगाढ़ होंगे.’

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home